विदेश

हूतियों ने सऊदी के 2 एयरपोर्ट पर किया हमला, विदेशी नागरिक समेत 3 की मौत, 36 घायल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
हूतियों ने सऊदी के 2 एयरपोर्ट पर किया हमला, विदेशी नागरिक समेत 3 की मौत, 36 घायल

Houthis Attack: हूतियों ने एक बार फिर सऊदी को निशाना बनाया है.

सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (GACA) के मुताबिक, 6 और 7 अक्टूबर को आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हौथी विद्रोहियों ने अलग-अलग हमले किए.

इन हमलों में कुल 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 36 लोग घायल हुए.

GACA ने बताया कि आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 2 लोगों की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए. मृतकों में मोरक्को और अल्जीरिया की दो महिलाएं शामिल हैं.

घायलों में सऊदी अरब के नागरिकों के अलावा बांग्लादेश और फिलीपींस का एक-एक नागरिक भी शामिल है.

घायलों में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई गई. ⁧ #بيان ⁩ بشأن استهداف مطاري أبها والملك خالد الدوليين. #الطيران_المدني pic.twitter.com/DN4I8WG2tG — هيئة الطيران المدني (@ksagaca) October 7, 2026 सूडान के नागरिक की भी मौत जीएसीए के मुताबिक, किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में सूडान के एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए.

घायलों में 5 सऊदी नागरिक, 2 मिस्र के नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं. घायलों को मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं. जीएसीए ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

दोनों हमलों में कुछ संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है.

टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान प्राधिकरण ने बताया कि आपातकालीन टीमों और संबंधित अधिकारियों ने तय नियमों और आपातकालीन योजनाओं के तहत तुरंत कार्रवाई की.

जीएसीए ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर नुकसान का जायजा ले रहा है और हवाई अड्डों की सुरक्षा की जांच कर रहा है.

साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश की नागरिक उड्डयन व्यवस्था में उड़ानों के सुरक्षित संचालन को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।