Hyderabad News:6 महीने पियो इस कुएं का पानी और हो जाएंगे जुड़वा बच्चे, हैदराबाद तक कूरियर से पहुंच रही सप्लाई

Hyderabad News: जुड़वां बच्चे पाने की चाह में तेलंगाना के कई शहरों से लोग आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव का रुख कर रहे हैं. यहां मौजूद एक खास कुएं के पानी को लेकर दावा है कि इसे लगातार छह महीने तक पीने से दंपतियों को जुड़वां संतान की प्राप्ति होती है.
स्थानीय मान्यताओं के चलते लोग सैकड़ों किलोमीटर दूर से पानी लेने पहुंच रहे हैं, जबकि कई परिवार कूरियर के जरिए भी इस पानी को मंगवा रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञ इस दावे को वैज्ञानिक आधार से परे मानते हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi