राज्य

IAS पर महिला अफसर को गाली देने का आरोप:वर्चुअल मीटिंग में चिल्लाते हुए सस्पेंड करने की धमकी दी; जम्मू-कश्मीर का मामला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IAS पर महिला अफसर को गाली देने का आरोप:वर्चुअल मीटिंग में चिल्लाते हुए सस्पेंड करने की धमकी दी; जम्मू-कश्मीर का मामला

जम्मू-कश्मीर में एक IAS अधिकारी का महिला अफसर को गाली देने का वीडियो सामने आया है। वर्चुअल मीटिंग में IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन महिला अफसर बेनिश वानी पर चिल्लाते और उन्हें सस्पेंड करने के साथ नौकरी से निकालने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। यह घटना मिशन युवा की समीक्षा मीटिंग के दौरान हुई।

मीटिंग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की भूमिका पर चर्चा हो रही थी। उस समय रंजन जम्मू-कश्मीर के श्रम एवं रोजगार विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। वीडियो में रंजन, बेनिश वानी को अपनी बात रखने से बार-बार रोकते और चुप रहने के लिए कहते हैं। जब वानी ने उनकी भाषा पर सवाल उठाया, तो रंजन ने कहा कि तुम बहुत घटिया हो, मैं तुमसे ऐसे ही बात कर सकता हूं।

इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारा बॉस हूं, बेवकूफ। घटना की 3 तस्वीरें… बेनिश 2015 बैच की जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक अधिकारी हैं बेनिश ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह उनसे इस तरह बात नहीं कर सकते। बहस बढ़ने पर वानी भी जवाब देती सुनाई दीं कि तुम भाड़ में जाओ। बेनिश 2015 बैच की जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) की अधिकारी हैं।

वीडियो के मुताबिक, रंजन ने अपने कार्यालय के अधिकारियों से बेनिश के निलंबन का आदेश तैयार करने को कहा। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को लेटर लिखकर बेनिश को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग करने का भी निर्देश दिया। रंजन ने बेनिश पर काम में नतीजे नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके विभाग को काम पूरा करने के लिए NRLM की मदद क्यों लेनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि अगर यह काम NRLM को ही करना था, तो इसकी जिम्मेदारी सहायक निदेशक को क्यों दी गई। रंजन पर पहले भी अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने बेनिश के साथ दुर्व्यवहार और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने की निंदा की है। संगठन का कहना है कि अधिकारियों के काम की समीक्षा और जवाबदेही जरूरी है, लेकिन इसके नाम पर गाली देना, धमकाना या किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाना सही नहीं है।

संगठन ने आरोप लगाया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। रंजन पर पहले भी आधिकारिक कामकाज के दौरान अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने के आरोप लगते रहे हैं। संगठन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू और सामान्य प्रशासन विभाग से पूरे

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।