ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है. हैरी ब्रूक दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं, उन्हीं के साथी खिलाड़ी जो रूट दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने वाली बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने गेंदबाजी रैंकिंग में 26 स्थान की छलांग लगाई है.
वहीं गॉल टेस्ट में कुल 100 से अधिक रन बनाने वाले ऋषभ पंत को एक स्थान का फायदा मिला है.
टेस्ट की टीम रैंकिंग के टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जरूर बने हुए हैं.
वहीं टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं. हैरी ब्रूक बने नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट से पूर्व ट्रेविस हेड दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने हुए थे. मगर बांगलदेश बांग्लादेश के खिलाफ 2 पारियों में उन्होंने सिर्फ 39 रन बनाए.
इस खराब प्रदर्शन के चलते वो फिसल कर चौथे पायदान पर चले गए हैं. इसी वजह से हैरी ब्रूक पहले, जो रूट दूसरे और स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. Bangladesh players make big gains after their historic #WTC27 Test win in Australia 👌
More 👉 https://t.co/4Vr5CmWCKE pic.twitter.com/PlC2SkiBc4 ICC (@ICC) August 19, 2026 ऋषभ पंत को फायदा
टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल सातवें और यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान पर बने हुए हैं. उनके अलावा टेस्ट के टॉ
📡 स्रोत: ABP Live Khel