खेल

ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को झटका लगा है. महिला तेज गेंदबाज मेगन शट को सस्पेंड कर दिया गया है.

अन्तर्राष्ट्रीयए क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार मेगन ने प्रिसक्रिप्शन वाली दवाओं के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया, इसी के लिए उनपर प्रतिबंध लगाया गया है.

मेगन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगी.

इसके साथ ही वह वीमेंस बिग बैश लीग (WBBL) के आगामी सीजन का पहला मैच भी नहीं खेल पाएंगी.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 2 मैच के लिए सस्पेंड

ICC ने अपने स्टेटमेंट में लिखा - ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेगन शट पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया है.

यह प्रतिबंध स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन के दिशा निर्देशों अनुसार प्रिसक्रिप्शन वाली दवाओं के संबंध में लगाया गया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भी इस प्रतिबंध की पुष्टि की है.

सीए ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि मेगन शट को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट में 2 मैचों के लिए सस्पेंड किया गया है.

बोर्ड ने कहा कि वह मेगन को जरूरी सहयोग देता रहेगा और खिलाड़ियों को तय नियमों और जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए अवगत कराता रहेगा.

मेगन शट ने स्वीकारे आरोप

33 वर्षीय तेज गेंदबाज मेगन शट अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 300 से अधिक विकेट चटका चुकी हैं.

उन्होंने सजा स्वीकारते हुए कहा, "मुझे जो सजा दी गई है, मैं उसे पूरी तरह स्वीकार करती हूं. मैं अपेक्षित मानकों पर खरा ना उतरने के लिए माफी भी मांगती हूं."

मेगन शट न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगी. तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है.

कंगारू टीम ने पहला मैच 2 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मुकाबले में 40 रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी. सीरीज के दोनों मुकाबलों में मेगन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया था.

यह भी पढ़ें:

<a title="अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आर

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।