ICC Rankings: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग, कोहली को डक का नुकसान, पाकिस्तानी से छिनी नंबर-1 का ताज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ICC Latest Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टी20 और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की. इस रैंकिंग में भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को बड़ा फायदा हुआ है.
उन्होंने टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 18 पायदान की छलांग लगाई है. इसी के साथ वह 7वें नंबर (786 रेटिंग प्वाइंट्स) पर पहुंच गए हैं.
यह उनके टी20 करियर की बेस्ट रैंकिंग है. 31 साल के श्रेयस अय्यर ने पहली बार वह टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है.
श्रेयस अय्यर ने मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को ही लखनऊ के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था.
उन्होंने सिर्फ 43 गेंद पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे.
यह उनके करियर का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक है, जिसका इनाम उन्हें ICC की रैंकिंग में बढ़त के तौर पर मिला है. इस लिस्ट में अय्यर के अलावा 3 अन्य बल्लेबाज भी टॉप-10 में हैं.
ईशान किशन नंबर-1 की कुर्सी पर बरकरार हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. वहीं, तिलक वर्मा एक पायदान खिसक कर 10वें नंबर पर आ गए हैं.
पाकिस्तानी से छिनी नंबर-1 की कुर्सी ICC की ताजा रैंकिंग में टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव हुआ है.
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (720) एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं.
वहीं, पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (718) पहले नंबर से लुढ़ककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं. टी20 गेंदबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में 2 भारतीय गेंदबाजों की एंट्री हो गई है. अक्षर पटेल 16 स्थान ऊपर चढ़कर 7वें नंबर पर आ गए हैं.
उनके खाते में 664 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. उन्होंने लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 2 विकेट चटकाए थे.
इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी 2 पायदान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर आ गए हैं.
वहीं, बांग्लादेश के नसुम अहमद भी 3 स्थान ऊपर चढ़कर 8वें पर पहुंच गए हैं, जबकि महेदी हसन 10 स्थान की छलांग लगाकर 9वें पर आ गए हैं.
विराट कोहली को हुआ नुकसान वनडे रैंकिंग की बात करें, तो भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर से तीसरे पायदान पर आ गए हैं.
उनके खाते में फिलहाल 781 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल (794) दूसरे नंबर पर आ गए हैं.
विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जिसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल (841) अभी भी दुनिया के नंबर बल्लेबाज बने हुए हैं.
इसके अलावा रोहित शर्मा (770) चौथे नंबर पर हैं. उन्हें 17 रेटिंग प्वाइंट्स का फायदा हुआ है.
रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में शतक लगाया था, जबकि तीसरे वनडे में 92 रनों की पारी खेली थी.
केएल राहुल को शतक का फायदा भारतीय वनडे टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (653) को बड़ा फायदा हुआ है. वह वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में पहुच गए हैं.
केएल राहुल ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अब वह वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7 पायदान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर आ गए हैं.
इसके अलावा वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को 2 पायदान का फायदा हुआ है, जिससे वो छठे स्थान पर पहुंच गए हैं.
वहीं, वेस्टइंडीज के आमिर जंगू जो टॉप-100 से बाहर थे, वो इस लिस्ट में 55वें पायदान पर आ गए हैं.
इसके अलावा वेस्टइंडीज के जेडन सील्स को वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 12 पायदान का फायदा हुआ है, जिससे वो 10वें स्थान पर चले गए.
📡 स्रोत: NewsData.io