खेल

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना से नंबर वन बल्लेबाज का ताज छिन गया.

मंगलवार (27 अक्टूबर) को जारी हुई ताजा महिला वनडे रैंकिंग में स्मृति दूसरे पायदान पर खिसक गईं. उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ. दक्षिण अफ्रीका लौरा वोल्वार्ड्ट पहले नंबर पर आ गई हैं.

अफ्रीकी खिलाड़ी के पास 782 की रेटिंग मौजूद है. मंधाना की रेटिंग 762 है.

जहां स्मृति मंधाना को नुकसान हुआ है, वहीं पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और प्रतिका रावल को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा पहुंचा है.

हरमनप्रीत 2 पायदान की छलांग लगाकर 8वें पायदान पर आ गई हैं. उनके पास 676 की रेटिंग है. प्रतिका रावल ने 7 पायदान की छलांग लगाई और 21 नंबर पर आ गई हैं. प्रतिका की रेटिंग 598 की है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले वनडे में 106* की शतकीय पारी खेलने वाली दीप्ति शर्मा को भी फायदा हुआ है. वह 4 पायदान की छलांग के साथ 23वें नंबर पर आ गई हैं.

दीप्ति के पास 587 की रेटिंग है.

Big gains for a host of India stars following the latest update to the ICC Women's Player Rankings 🙌 https://t.co/RZNkcddqSF

ICC (@ICC) October 27, 2026

टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय

बल्लेबाजी रैंकिंग में अगर टॉप-5 पर नजर डाली जाए, तो स्मृति मंधाना इकलौती भारतीय नजर आती हैं.

अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट पहले नंबर पर और मंधाना दूसरे नंबर पर हैं.

आगे बढ़ते हुए वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज तीसरे, ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी चौथे और ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड पांचवें नंबर पर हैं.

टॉप-10 में कोई पाकिस्तानी नहीं

टॉप-5 तो छोड़ दीजिए, बैटिंग रैंकिंग के टॉप-10 खिलाड़ियों में भी कोई पाकिस्तानी नहीं है. पाकिस्तान की सिदरा अमीन 648 रेटिंग के साथ 11वें नं

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।