ICC टी20 रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी को हुआ नुकसान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वैभव सूर्यवंशी अभी दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेल रहे हैं, जिसके बाद वह तुरंत दिल्ली में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान बनाम भारत 3 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसका पहला मैच 13 सितंबर को है.
इससे पहले आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, 15 वर्षीय बल्लेबाज को इसमें नुकसान हुआ है.
टॉप पर काबिज ईशान किशन
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में ईशान किशन की बादशाहत कायम है, वह 910 रेटिंग के साथ इस पायदान पर बने हुए हैं.
उन्हें फिलहाल अपनी पोजीशन खोने का कोई डर नहीं है, क्योंकि दूसरे स्थान पर मौजूद साहिबजादा फरहान के 848 रेटिंग पॉइंट्स हैं. अभिषेक शर्मा 819 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
टॉप-5 में एक बदलाव हुआ है, दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस 789 रेटिंग के साथ एक स्थान नीचे लुढ़ककर पांचवें नंबर पर आ गए हैं.
इंग्लैंड के फिल साल्ट 799 रेटिंग के साथ पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गए.
यह भी पढ़ें- एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढ़ेर पाकिस्तान, इस देश के बोर्ड ने उड़ाया मजाक
कहां पहुंचे वैभव सूर्यवंशी?
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी को 2 पायदान का नुकसान हुआ है.
वह लुढ़ककर अब 49वें स्थान पर आ गए हैं.
हालांकि ये उनकी फॉर्म के कारण नहीं, बल्कि इस वजह से हुआ है कि टीम इंडिया अभी टी20 नहीं खेल रही थी.
पूरा भरोसा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के बाद वैभव रैंकिंग में एक लंबी छलांग लगाएंगे.
15 वर्षीय वैभव ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू मैच खेला था, इस दौरे पर उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा था.
जिम्बाब्वे में उनका बल्ला खूब बरसा था, अब वह भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार हैं.
<p style="te
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वैकल्पिक विषय वैभव सूर्यवंशी की टी20 रैंकिंग में गिरावट है, जो 15 वर्षीय तेज़ बल्लेबाज के लिए एक झटका है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में खेल रहे हैं और जल्द ही दिल्ली में भारतीय टीम में शामिल होंगे, जिससे उनकी विश्वसनीयता और भविष्य के चयन पर असर पड़ेगा। रैंकिंग में गिरावट दर्शाती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कितनी तेज़ है और युवा खिलाड़ियों को निरंतर प्रदर्शन की आवश्यकता है। आम जनता के लिए यह प्रेरणा देता है कि युवा प्रतिभा को पहचान और समर्थन देने के साथ-साथ