खेल

ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर

भारतीय क्रिकेट टीम की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ खेली जाएगी. यह सीरीज 27 सितंबर-3 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे.

ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के वनडे स्क्वाड में चुने जाने की अटकलें हैं.

वैसे तो भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज 1-2 से हारकर आ रही है, लेकिन ICC की ODI रैंकिंग पर नजर डालें तो टॉप-4 में तीन भारतीय मौजूद हैं.

शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप-4 में बने हुए हैं. यहां देख लीजिए वनडे रैंकिंग के टॉप-7 बल्लेबाजों में कौन-कौन शामिल है.

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज बने हुए हैं.

गिल हैं नंबर-1

शुभमन गिल वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 हैं और उनकी रेटिंग 801 है. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. कुछ दिन पहले मिचेल को पछाड़ कर ही गिल पहले स्थान पर पहुंचे थे.

भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर हैं. बता दें कि गिल साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

वो अब तक 8 पारियों में 561 रन बना चुके हैं, जिनमें एक शतक और पांच फिफ्टी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?

टॉप-4 में रोहित-विराट

विराट कोहली और रोहित शर्मा भी वनडे के टॉप-4 बल्लेबाजों में शामिल हैं.

बल्लेबाजों में भारतीयों का दबदबा इतना है कि पहले 4 खिलाड़ियों में तीन तो भारतीय ही हैं. विराट अभी तीसरे और रोहित चौथे पायदान पर हैं.

ODI की बैटिंग रैंकिंग में श्रेयस अय्यर भारत के चौथे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जो 12वें स्थान पर हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम अभी छठे स्थान पर हैं.

<h4 style="text-align: j

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।