राज्य

ईडी की टीम ने आज छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ईडी की टीम ने आज छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की

दुर्ग, 1 सितंबर 2026 प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की टीम ने आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। टीम आज सुबह भिलाई के विश्व बैंक कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव के.के. चंद्रवंशी के आवास पर जांच के लिए पहुंची।

टीम ने संबंधित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की। दुर्ग में ही ईडी ने छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत के सिकोला स्थित निवास में छापा मारा। वहीं, ईडी ने बलरामपुर जिले के अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से भी पूछताछ की है।

हालांकि पूछताछ के संबंध में ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चेतन बोरघरिया पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।