राज्य

IGKV में होगा छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IGKV में होगा छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन

रायपुर, 23 सितंबर 2026

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में अट्ठाईस से तीस सितंबर तक छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कॉन्क्लेव में प्रदेशभर से एक हजार से अधिक नवोन्मेषी युवा उद्यमियों के शामिल होने की उम्मीद है। कॉन्क्लेव का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होने के इच्छुक युवा छात्र और उद्यमी पच्चीस सितम्बर तक पंजीयन करा सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।