अपराध

IGKV में पेपर लीक के बाद रद्द परीक्षाएं आज से

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IGKV में पेपर लीक के बाद रद्द परीक्षाएं आज से

रायपुर, 7 सितंबर 2026

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की स्थगित की गई तीन विषयों की परीक्षाएं आज से आयोजित की जा रही हैं। यह परीक्षा आठ और नौ सितंबर को भी होगी। लगातार तीन प्रश्नपत्र लीक होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है. इस बार सभी कॉलेजों को प्रश्नपत्र पैकेट के माध्यम से भेजने के बजाय ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, प्रश्नपत्र पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे. परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही कॉलेज प्रबंधन को पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा.

प्रश्नपत्र खोलने की पूरी प्रक्रिया कमेटी की मौजूदगी में होगी और इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. पूरी प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी जाएगी. पासवर्ड के बिना ई-मेल में मौजूद प्रश्नपत्र नहीं खोला जा सकेगा

पिछले महीने दुर्ग के एक निजी कॉलेज भारतीय कॉलेज से तीन विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था. शुरुआत में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी का प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा हुआ. मामले में निजी कॉलेज के प्रोफेसर और कुछ विद्यार्थियों की गिरफ्तारी के बाद जांच में दो अन्य प्रश्नपत्रों के लीक होने की जानकारी सामने आई.

इनमें बीएससी प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी और प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स के प्रश्नपत्र शामिल थे. तीनों प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही वाट्सऐप पर वायरल हो गए थे. इसके बाद विश्वविद्यालय ने तीनों परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था.

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में कृषि विज्ञान के तीन प्रमुख विषयों—कृषि प्रौद्योगिकी, फसल उत्पादन और कृषि अर्थशास्त्र—की परीक्षाएं स्थगित थीं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि लगातार तीन बार प्रश्नपत्र लीक होने के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा व्यवस्था में बदलाव कर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रश्नपत्र भेजने का निर्णय लिया, जिससे सुरक्षा में सुधार की उम्मीद है। इस कदम से छात्रों को समय पर और सुरक्षित रूप से परीक्षा देने का मौका मिलेगा, परन्तु अगर तकनीकी समस्याएँ आती हैं तो परीक्षा में देरी या अ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।