इग्नू ने बढ़ाई पंजीकरण की अंतिम तिथि
NEWS
अगस्त 18, शिमला (हिमाचल प्रदेश): इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) ने जुलाई 2026 के सत्र के लिए विभिन्न बेचलर/ मास्टर डिग्री कार्यक्रमों के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त बेचलर/ मास्टर डिग्री और डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए नव प्रवेश की प्रक्रिया भी चल रही है जिसकी अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसमें प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से होगा जिसका लिंक इग्नू की वेबसाईट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू के दूरभाष नंबर 0177-2624612 पर संपर्क कर सकते हैं।