IIT-बॉम्बे स्टूडेंट ने सुसाइड से पहले दोस्त को फोन किया:परीक्षा का जिक्र कर कहा- गलती हो गई; कल एग्जाम हॉल का CCTV फुटेज मिला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
IIT बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे ने मौत से कुछ घंटे पहले फोन पर अपनी करीबी दोस्त से बात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत में साहिल ने थर्मोडायनामिक्स का पेपर खराब होने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था- मुझसे गलती हो गई। इसके बाद साहिल ने दोस्त के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।
इस आखिरी बातचीत में साहिल ने जाति से जुड़ी किसी घटना या टिप्पणी का जिक्र नहीं किया था। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के कुछ घंटे बाद हुई। हालांकि, साहिल के माता-पिता ने दावा किया था कि उसने उन्हें जातिसूचक गालियां देने और भेदभाव की बात कही थी। 22 साल के साहिल वाकोडे ने 18 सितंबर को पवई कैंपस के हॉस्टल सुसाइड कर लिया था।
वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। आरोप है कि परीक्षा के दौरान साहिल ने मोबाइल फोन से ChatGPT का इस्तेमाल किया था। बुधवार को इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। साहिल के माता-पिता का आरोप- मुंबई से जबरन बाहर ले जाया गया आत्महत्या करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया कि बुधवार तड़के उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ निजी कार से मुंबई से बाहर ले जाया गया।
परिवार के मुताबिक, उन्हें मुंबई से करीब 555 किलोमीटर दूर वाशिम जिले ले जाया गया। परिवार ने कहा कि वे मुंबई में रहकर IIT बॉम्बे के पवई परिसर के बाहर भूख हड़ताल शुरू करना चाहते थे। उन्होंने मामले में नामित प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और संस्थान के निदेशक शिरीष केदारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।
18 सितंबर के एग्जाम हॉल की सीसीटीवी फुटेज में साहिल नजर आया साहिल की मौत के मामले में बुधवार को एग्जाम हॉल का 54 सेकेंड का CCTV फुटेज सामने आया था। इसमें साहिल काली टी-शर्ट में आगे की सीट पर बैठा दिख रहा है। हॉल में तीन सुपरवाइजर भी मौजूद हैं। फुटेज में प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला साहिल के पास आते और उससे बात करते दिख रहे हैं।
इसके बाद साहिल उन्हें अपना मोबाइल फोन और आंसर शीट देता नजर आता है। फिर उसे एग्जाम हॉल से बाहर भेज दिया जाता है। क्राइम ब्रांच ने बताया- CCTV फुटेज में क्या दिखा 18 सितंबर को मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दोपहर 12:30 से 12:45 बजे के बीच CCTV फुटेज में साहिल किसी चीज को देखने के लिए बार-बार नीचे झुकता दिखा।
इसके बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने उससे सवाल
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
इस दुखद घटना से यह स्पष्ट होता है कि शैक्षणिक दबाव और मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी जीवन को खतरे में डाल सकती है। हमें छात्रों के लिए समर्पित परामर्श केंद्र, तनाव प्रबंधन कार्यशालाएँ और खुली बातचीत के मंच स्थापित करने चाहिए। जब कोई संघर्ष में हो, तो परिवार, मित्र और शिक्षकों को तुरंत सहायता माँगने के लिए प्रोत्साहित करें। याद रखें, एकजुटता और सहानुभूति ही समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाती है।