देश

IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

आईआईटी (IIT) दिल्ली के M.Sc. फिजिक्स के दूसरे साल के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के बाद रविवार (23 अगस्त, 2026) को AISA ने IIT दिल्ली के गेट नंबर 5 के बाहर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों ने छात्र की मौत की स्वतंत्र जांच कराने और संस्थान में छात्रों के लिए बेहतर अकादमिक और काउंसलिंग व्यवस्था की मांग की. ऋषिकेश कुमार की शनिवार (22 अगस्त) को लेक्चर हॉल कॉप्लेक्स की छठी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. AISA का कहना है कि इस साल IIT दिल्ली में यह दूसरी बार छात्र की मौत है.

संगठन ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि ऐसी घटनाओं को सिर्फ व्यक्तिगत मानसिक स्वास्थ्य की समस्या बताकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. रिसर्च प्रोजेक्ट और सेमेस्टर ड्रॉप का दावा

AISA ने दावा किया कि ऋषिकेश को एक प्रमुख रिसर्च प्रोजेक्ट नहीं दिया गया था और उन्हें एक सेमेस्टर छोड़ना पड़ा था. संगठन ने कहा कि छात्रों के अकादमिक भविष्य से जुड़े फैसलों में फैकल्टी और सुपरवाइजर के अधिकारों की समीक्षा होनी चाहिए.

संगठन का आरोप है कि अकादमिक अवसरों की कमी, सेमेस्टर ड्रॉप और छात्रों पर मौजूद दबाव जैसे मुद्दों की भी जांच होनी चाहिए. काउंसलिंग व्यवस्था पर भी सवाल प्रदर्शन के दौरान AISA ने IIT दिल्ली की काउंसलिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

संगठन ने मांग की कि संस्थान में कितने काउंसलर उपलब्ध हैं, छात्रों को उनसे मदद लेने में कितनी आसानी होती है और काउंसलिंग व्यवस्था कितनी प्रभावी है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए. मौत की स्वतंत्र जांच की मांग <p style="t

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।