IIT दिल्ली प्रशासन और छात्रों की अहम बैठक में किन मुद्दों पर बनी सहमति

आईआईटी दिल्ली के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत को लेकर मंगलवार (25 अगस्त, 2026) को संस्थान के डायरेक्टर, डीडीओ, डीडीएसपी और छात्र प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक हुई. यह अहम बैठक मुआवजे, मानसिक स्वास्थ्य, अकोमोडेशन प्रोटोकॉल्स, डीन के इस्तीफे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों की सुरक्षा पर केंद्रित थी.
इस पूरी बैठक में कुछ मुद्दों पर IIT ने आगे बढ़ने की कमिटमेंट दी है, लेकिन छात्रों की कई कोर डिमांडें अभी भी पूरे नहीं हुए हैं.
मीटिंग में IIT ने मुआवजा, प्रदर्शन, स्वास्थ्य प्रोटोकॉल्स, आवास पॉलिसी और जांच जैसे मुद्दों पर कुछ कदम उठाने का भरोसा दिया, लेकिन 1 करोड़ रुपये मुआवजा और ADSW के इस्तीफे जैसी छात्रों की प्रमुख मांगों को स्वीकार नहीं किया गया. बैठक में किन मुद्दों पर बनी सहमति, किस पर हुई चर्चा
कमेटी बनाने पर सहमति, लेकिन नामों पर मतभेद छात्रों ने कहा कि मौजूदा कमेटी में ऐसे लोग हैं, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है. कमेटी में छात्रों की तरफ से नॉमिनेटेड सदस्य होने चाहिए. इस पर आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर ने कहा कि कमेटी की कंपोजिशन बदली जाएगी.
इसके बाद छात्रों से कहा गया कि वे सर्वसम्मति बनाकर नाम दें, जिसमें दो छात्र प्रतिनिधि हों और इसमें कम से कम 1 महिला हो. अगर जरूरत हुई तो अन्य नाम भी दिए जाएंगे. डायरेक्टर ने शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) तक नामों पर आगे बढ़ने की बात कही.
वहीं, छात्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्र प्रतिनिधियों पर प्रशासन का प्रभाव नहीं होना चाहिए. 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, लेकिन IIT ने कोई निश्चित रकम नहीं बताई इस बैठक में मुआवजा एक बहुत बड़ा मुद्दा था.
मुआवजे की कोई रकम तय नहीं की गई थी, इसलिए छात्रों ने 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग रखी. इस पर डायरेक्टर ने साफ तौर पर जवाब दिया, IIT 1 करोड़ रुपये की कमिटमेंट नहीं कर सकता
📡 स्रोत: ABP Live