राजनीति

इजराइल चुनाव नतीजे: नेतन्याहू की राह मुश्किल, नेसेट में बहुमत से दूर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इजराइल चुनाव नतीजे: नेतन्याहू की राह मुश्किल, नेसेट में बहुमत से दूर

29 अक्टूबर, नई दिल्ली: इजराइल के चुनावी नतीजों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता में वापसी की राह को मुश्किल बना दिया है। करीब 90 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू के गठबंधन को 120 सदस्यीय संसद यानी नेसेट में 53 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि विपक्षी दलों के खाते में 48 सीटें हैं।

हालांकि, विपक्ष भी बिखरा हुआ है और बहुमत के आंकड़े से दूर है। बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। इन नतीजों के बीच नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को अब भी उम्मीद है। पार्टी की नजर उन वोटों पर है, जिन्हें इजराइल में 'डबल लिफाफे' के तहत गिना जाता है। इन वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। हालांकि, इन वोटों से किस गठबंधन को कितना फायदा होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

डबल लिफाफे वाले वोटों में आईडीएफ के सैनिकों, अस्पतालों में भर्ती मरीजों, चिकित्सा कर्मियों, कैदियों और विदेशों में तैनात इजराइली प्रतिनिधियों के वोट शामिल हैं। इस प्रक्रिया में पहले बाहरी लिफाफे की जांच होती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी मतदाता ने दो बार वोट न डाला हो।

इसके बाद अंदर के लिफाफे में मौजूद मतपत्रों की गिनती की जाती है।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।