मनोरंजन

इजरायल में गाजा फिल्म ‘नाजा’ पर बवाल शुरू, मंत्री ने फिल्मी निर्माताओं की नागरिकता रद्द करने की दी धमकी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इजरायल में गाजा फिल्म ‘नाजा’ पर बवाल शुरू, मंत्री ने फिल्मी निर्माताओं की नागरिकता रद्द करने की दी धमकी

Gaza themed film Naja: गाजा में कार्रवाई पर बनी फिल्म को लेकर इजरायल में बवाल शुरू हो गया है. इजरायल के मंत्री ने फिल्म डायरेक्टर्स की नागरिकता रद्द करने तक की धमकी दे दी है.

फिल्म ने हाल ही में वेनिस फिल्म महोत्सव में अवार्ड जीता था. तब से लगातार यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है.

इजरायल के संस्कृति मंत्री मिकी जोहर ने गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘नाज़ा’ और उसके निर्माताओं की आलोचना की है.

फिल्म को वेनिस फिल्म महोत्सव में सम्मान मिलने के बाद जोहर ने फिल्म बनाने वाले युवल अब्राहम और राहेल जोर की इजरायली नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने की धमकी दी है.

जोहर ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म को बेहद खराब बताया और वेनिस फिल्म महोत्सव में इसे मिली मान्यता पर हैरानी जताई.

उन्होंने फिल्म निर्माताओं पर देश को नुकसान पहुंचाने और विदेशों में इजरायल विरोधी लोगों से समर्थन हासिल करने का आरोप लगाया. मंत्री ने दोनों के काम को देश के खिलाफ राजद्रोह जैसा बताया.

Israel’s Culture Minister Miki Zohar threatened to revoke the citizenship of filmmakers Yuval Abraham and Rachel Szor after their Gaza documentary NAZA won the Special Jury Prize at the Venice Film Festival.

Zohar called the film “vile” and said it “constitutes treason.” The...

pic.twitter.com/uVEa3gTlh5 — Clash Report (@clashreport) September 13, 2026 क्या है फिल्म में?

वेनिस फिल्म महोत्सव के अनुसार, 80 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में गाजा में फिलिस्तीनियों को निशाना बनाने के लिए इजरायल द्वारा एआई आधारित तकनीक के इस्तेमाल के आरोपों को दिखाया गया है.

फिल्म के प्रीमियर के बाद दर्शकों ने करीब 25 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं. फिल्म में इजरायली सेना और खुफिया विभाग से जुड़े लोगों के इंटरव्यू भी शामिल हैं. इन लोगों ने अपनी पहचान छिपाकर बात की.

उन्होंने ‘लैवेंडर’ नाम की एक एआई प्रणाली का जिक्र किया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर गाजा में फोन कॉल और दूसरी जानकारी की निगरानी कर संभावित सैन्य लक्ष्यों की पहचान करने के लिए किया जाता था.

फिल्म के निर्देशक युवल अब्राहम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह डॉक्यूमेंट्री पश्चिमी देशों की सरकारों को इजरायल पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए प्रेरित करेगी.

यह भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में तेज किए हमले, दक्षिणी हिस्से में बरसाई मिसाइलें; ईरानी मीडिया का दावा वेनिस प्रीमियर में 25 मिनट तक बजीं तालियां गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई और एआई के इस्तेमाल पर बनी इजरायली डॉक्यूमेंट्री ‘नाज़ा’ ने वेनिस फिल्म महोत्सव में जोरदार असर छोड़ा।

80 मिनट की फिल्म के प्रीमियर के बाद दर्शकों ने करीब 25 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं। फिल्म का निर्देशन इजरायली फिल्म निर्माता युवल अब्राहम और राहेल ज़ोर ने किया है, जो 2025 में डॉक्यूमेंट्री ‘नो अदर लैंड’ के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं। 3 साल की तैयारी के बाद बनी फिल्म करीब तीन साल की जांच के बाद यह फिल्म तैयार की गई है.

इसमें इजरायली सेना और खुफिया विभाग से जुड़े लोगों के बयान शामिल हैं. इन लोगों ने अपनी पहचान छिपाकर फिल्म निर्माताओं से बात की.

उनकी आवाज और चेहरों को डिजिटल तरीके से बदल दिया गया और उन्हें रात के समय तेल अवीव की इमारतों की छतों पर फिल्माया गया.

फिल्म के निर्देशक युवल अब्राहम ने एएफपी से कहा कि फिल्म के जरिए सैनिकों और अधिकारियों को अपने किए काम के बारे में खुलकर बोलने का मौका दिया गया है.

उन्होंने कहा कि उनका मकसद यह समझना था कि गाजा में लोगों को निशाना बनाने वाली सैन्य प्रणालियां किस तरह काम करती थीं. क्या है टाइटल नाजा का मतलब? फिल्म का नाम ‘नाजा’ हिब्रू भाषा के एक गुप्त शब्द से लिया गया है.

इसका इस्तेमाल कथित तौर पर किसी हवाई हमले में मारे जा सकने वाले नागरिकों की अनुमानित संख्या बताने के लिए किया जाता है.

फिल्म में इंटरव्यू देने वाले लोगों ने ‘लैवेंडर’ नाम की एक एआई प्रणाली का भी जिक्र किया है.

उनके मुताबिक, यह सिस्टम गाजा में निगरानी किए जा रहे फोन कॉल, बातचीत और लोगों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल करके संभावित हमले के लक्ष्यों की पहचान करता था. यह भी पढ़ें: ईरान का होगा वेनेजुएला जैसा हाल?

ट्रंप के बयान से मचा बवाल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया- कब खत्म होगा युद्ध

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।