विदेश

इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

2026 का इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ट को दिया गया है.

उन्हें इकोनॉमिक्स को स्थिर रखने वाली पॉलिसी को समझने में अहम योगदान के लिए यह सम्मान मिला है.

नॉबेल प्राइज एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2026 का स्वेरिगेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक्स साइंसेज, मैक्रोइकॉनोमिक स्थिरीकरण के माइक्रोइकॉनॉमिक आधारों के लिए देने का फैसला किया है.

नोबेल प्राइज कमिटी ने क्या दी जानकारी?

हॉल कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से और वुडफोर्ड न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं.

इकोनॉमिक साइंसेज में अवॉर्ड के बनी कमिटी के अध्यक्ष ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि इन इकोनॉमिस्ट के काम ने हमें उन मॉडलों के लिए स्थिर सैद्धांतिक आधार दिया है.

इनका इस्तेमाल आज दुनियाभर के सेंट्रल बैंक और सरकारें करती हैं.

इसमें आगे बताया गया कि इनकी मदद से हम इकॉनोमिक्स में आने वाले आर्थिक झटकों, जैसे उर्जा का संकट या परिवार में कंजप्शन यानी खपत में अचानक से बदलाव, इनसे कैसे निपट सकते हैं.

इस नाम से भी जाना जाता है इकोनॉमिक्स का नोबेल प्राइज इस अवॉर्ड को अल्फ्रेड नोबेल की याद में बैंक ऑफ स्वीडन प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज के नाम से भी जाना जाता है.

पिछले साल बिजनेस-इनोवेशन पर रिसर्च करने वाली तीन रिसचर्स को यह पुरस्कार मिला था.

उन्होंने बताया कि कैसे नए प्रोडक्ट और इनोवेशन इकोनॉमिक डेवलपमेंट और ह्यूमन वेलफेयर को बढ़ावा देते हैं. भले ही वे पुरानी कंपनियों को पीछे छोड़ देते हों.

नोबेल प्राइज कैटेगिरी में अर्थशास्त्र विषय से जुड़ा यह सम्मान अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है. केंद्रीय बैंक ने इसे साल 1968 में शुरू किया था. नोबेल 19वीं सदी के स्वीडिश बिजनेसमैन और कैमिस्ट थे.

इन्होंने डायनामाइट का अविष्कार किया ता. साथ ही पांच नोबेल अवॉर्ड की शुरुआत की थी.

हालांकि, एक्सपर्ट्स कहते हैं कि टेक्नीकल तौर पर यह अवॉर्ड नोबेल पुरस्कार नहीं है, लेकिन 10 दिसंबर को इसे अन्य अवॉर्ड के साथ दिया जाता है. 10 दिसंबर 1896 में अल्फ्रेड नोबेल का निधन हुआ था.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।