देश

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 7,877 करोड़ रुपये का निवेश

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 7,877 करोड़ रुपये का निवेश

अगस्त 17, नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को नई गति मिल रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत सरकार ने 31 और परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनसे देश में कंपोनेंट और कच्चे माल के निर्माण का मजबूत इकोसिस्टम तैयार होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम यानी ECMS के तहत सरकार ने 31 नए आवेदनों को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में करीब 7 हजार 877 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है, जिससे 9 हजार 500 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। नई मंजूरियां 10 राज्यों से मिली हैं। इनमें तमिलनाडु से 7, महाराष्ट्र और हरियाणा से 6-6 आवेदन शामिल हैं।इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आवेदकों को मंजूरी पत्र सौंपे। इन परियोजनाओं में एसीटिलीन ब्लैक, स्पीकर, माइक्रोफोन, ऑप्टिकल ट्रांसीवर, कैपेसिटर और कॉइल जैसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट का निर्माण शामिल है। अब तक ECMS के तहत 106 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें 38 प्लांट में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि 16 परियोजनाएं निर्माण और मशीनरी इंस्टॉलेशन के चरण में हैं। सरकार के मुताबिक, इन परियोजनाओं में कुल 69 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश और करीब 75 हजार प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।