इतिहास

इमलिया धाम में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इमलिया धाम में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

भोपाल। इमलिया धाम सरकार आश्रम परिवार द्वारा 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आश्रम परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री कैलाश नारायण महाराज ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे सत्यनारायण भगवान की 303वीं कथा से होगी।

मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर आसपास के ग्राम, कॉलोनियों और बस्तियों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री श्याम देव बाबा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। आश्रम परिवार ने भक्तों से परिवार सहित शामिल होकर कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लेने की अपील की है। आयोजक: इमलिया धाम सरकार आश्रम परिवार, भोपाल।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इमलिया धाम में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है। यह कार्यक्रम आश्रम परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। खबर का महत्व इस बात में है कि यह बड़े पैमाने पर भक्तों को आकर्षित करेगा और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि दुकानों, खानपान और आवास पर मांग बढ़ेगी। साथ ही, यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।