राजनीति

इमाम-उल-हक पर मंडराया 2 साल के बैन का खतरा, चोट को लेकर PCB ने शुरू की जांच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इमाम-उल-हक पर मंडराया 2 साल के बैन का खतरा, चोट को लेकर PCB ने शुरू की जांच

इमाम-उल-हक पर मंडराया 2 साल के बैन का खतरा, चोट को लेकर PCB ने शुरू की जांच लॉर्ड्स टेस्ट में ‘काफ इंजरी’ बताकर दोनों पारियों में नहीं की बल्लेबाजी; दोषी पाए गए तो 2028 तक लग सकता है प्रतिबंध इस्लामाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

टीम के 2-0 से सीरीज गंवाने के बाद अब सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक जांच के घेरे में आ गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उनकी चोट को लेकर जांच शुरू की है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर इमाम पर लगे आरोप जांच में सही साबित होते हैं तो उन पर एक से दो साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। लॉर्ड्स टेस्ट में नहीं की थी बल्लेबाजी इमाम को लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग के दौरान पैर की मांसपेशी में मामूली चोट लगी थी।

इसके बाद उन्होंने मैच की दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं की। इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने 389 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन पाकिस्तानी टीम 194 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड ने यह मुकाबला 194 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। PCB बनाएगा हाईलेवल जांच कमेटी पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PCB इमाम की चोट से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की तैयारी में है।

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इमाम की चोट वास्तव में कितनी गंभीर थी और क्या उन्होंने चोट को लेकर नियमों का उल्लंघन किया। अगर जांच में उन्हें ‘misconduct’ का दोषी पाया जाता है तो एक से दो साल तक के बैन की कार्रवाई हो सकती है।

पहले भी चोट को लेकर विवाद में फंस चुके हैं इमाम इमाम-उल-हक इससे पहले भी चोट से जुड़े विवाद में रह चुके हैं। मार्च 2025 में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भी उनकी चोट को लेकर सवाल उठे थे। इसी वजह से मौजूदा मामले की जांच को पाकिस्तान क्रिकेट में गंभीरता से देखा जा रहा है।

हालांकि, इमाम के खिलाफ आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं और अंतिम फैसला PCB की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। पाकिस्तान पहले ही सीरीज हार चुका इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा चुकी है।

एक टेस्ट अभी बाकी है, जो 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट के बाद PCB ने इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान समेत सात खिलाड़ियों को वापस भेजने का फैसला किया था। अब इमाम के खिलाफ जांच ने पाकिस्तान टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।