इमामी गेट-रॉयल मार्केट क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
होटलों के बाहर भट्टी, काउंटर और चिकन फ्राई करने पर दी समझाइश; स्पॉट फाइन की चेतावनी
भोपाल। इमामी गेट चौराहा, रॉयल मार्केट, जीपीओ एवं हमीदिया अस्पताल क्षेत्र के आसपास सड़क किनारे होटल और खाने-पीने की दुकानों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ सायंकालीन अतिक्रमण टीम ने कार्रवाई की। अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान के नेतृत्व में टीम ने होटल संचालकों द्वारा दुकान की सीमा से बाहर लगाए गए काउंटर, भट्टी तथा सड़क किनारे खाना पकाने की व्यवस्था को हटवाया।
कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को अनाउंसमेंट के माध्यम से समझाइश दी गई कि सड़क और सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जाएगी।
सड़क किनारे भट्टी और धुएं से राहगीर परेशान
क्षेत्र में कुछ होटल संचालकों द्वारा सड़क के पास चिकन फ्राई करने, रोटी बनाने और अन्य खाद्य सामग्री पकाने के लिए भट्टियां लगाए जाने की शिकायत सामने आई थी। इन भट्टियों से निकलने वाला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैलने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी होने की बात कही गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर ऐसे अतिक्रमण हटाए और संचालकों को दोबारा सड़क किनारे भट्टी नहीं लगाने की समझाइश दी।
धार्मिक आयोजनों को देखते हुए भी कार्रवाई की मांग
इमामी गेट, रॉयल मार्केट और जीपीओ क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों के दौरान सड़क एवं आसपास के स्थानों पर झांकियां भी स्थापित की जाती हैं। ऐसे में सड़क किनारे खुले में मांसाहारी खाद्य सामग्री पकाने और बेचने को लेकर स्थानीय स्तर पर आपत्ति जताई गई है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियों के कारण धार्मिक भावनाएं आहत होने की स्थिति बन सकती है। प्रशासन से नियमों के अनुसार ऐसे अतिक्रमण पर लगातार निगरानी रखने की मांग की गई है।
मालवीय नगर में भी कार्रवाई, बड़ा काउंटर जब्त
सायंकालीन अतिक्रमण टीम ने पुलिस के साथ मालवीय नगर स्थित वाइन शॉप के पास भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। यहां से सड़क किनारे लगाया गया एक बड़ा काउंटर जब्त किया गया। टीम ने संबंधित लोगों को सार्वजनिक स्थान पर कब्जा कर दुकान का सामान लगाने से बचने की समझाइश दी।
अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। होटल एवं दुकान संचालकों से अपील की गई है कि वे अपनी दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही कारोबार करें और सड़क पर भट्टी, काउंटर या अन्य सामान रखकर यातायात एवं आम लोगों की आवाजाही बाधित न करें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इमामी गेट-रॉयल मार्केट क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई के तहत, नासिर खान के नेतृत्व वाली सायंकालीन टीम ने होटल और खाने-पीने की दुकानों द्वारा सीमा से बाहर रखे काउंटर, भट्टियों और चिकन फ्रायर पर कार्रवाई की। यह विषय सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के नियमों के पालन से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अतिक्रमण से ट्रैफ़िक जाम, दुर्घटनाएँ और खाद्य स्वच्छता संबंधी जोखिम बढ़ते हैं। आम जनता पर इसका असर बेहतर सड़क व्यवस्था, दुर्घटना जोखिम में कमी और स्वच्छ भोजन पर्यावरण के रूप में म