इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?

इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर यानी 14 अगस्त को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का सिनेमाघरों में क्लैश हुआ. दोनों ही फिल्मों की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. हालांकि कमाई के मामले में 'आवारापन 2' ने की 'बंटवारा 1947' को पछाड़ दिया है. इमरान हाशमी स्टारर फिल्म पूरे वीकेंड आगे रही. चलिए यहां जानते हैं संडे, 16 अगस्त को इन दोनों फिल्मों में से किसने कितनी कमाई की है?
'आवारापन 2' ने तीसरे दिन कितनी कमाई की ?
इमरान हाशमी की आवारापन 2 फिलहाल दर्शकों की फेवरेट बनी हुई और इसी के साथ इसे खूब ऑडियंस मिल रही है. फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन 15 अगस्त की छुट्टी के चलते इसकी कमाई में जबरदस्त तेजी देखी गई और इसने 33.75 करोड़ कमाए.
वहीं ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'आवारापन 2' की कमाई में शनिवार के मुकाबले रविवार को 23.0% की गिरावट आई. इसने भारत में संडे को यानी तीसरे दिन 9 हजार 403 शो में 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये हो गया है।
'आवारापन 2' का भारत में डे वाइज कलेक्शन
पहला दिन - 22 करोड़ रुपये
दूसरा दिन - 33.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन - 26 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन: 81.75 करोड़ रुपये
'बंटवारा 1947' ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का काफी हाईप था हालांकि ये ओपनिंग डे पर ही 'आवारापन 2'से पिछड़ गई थी. इसने 5.75 करोड़ से ओपनिंग की थी. हालांकि दूसरे दिन 15 अगस्त की छुट्टी की फायदा 'बंटवारा 1947' को भी मिला और इसने शनिवार को 13.50 करोड़ का कारोबार किया. लेकिन तीसरे दिन यानी संडे को इस
📡 स्रोत: ABP Live Film