मनोरंजन

इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से चर्चा में हैं, जिसके बाद एक्टर को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. हालांकि, बाद में छोड़ भी दिया था.

इसके बाद मामला यहीं शांत नहीं रहा.

जांच के बाद उन पर FRRO के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा, जिसके बाद फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने उन्हें लीव इंडिया का नोटिस थमा दिया.

ऐसे में अब इमरान खान ने फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के लीव इंडिया के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.

उन्होंने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ रिट याचिका दायर की है.

सूत्रों के अनुसार, इसके लिए उन्होंने 'MZM लीगल एलएलपी' को अपना कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है.

अगस्त क्रांति मैदान में पहुंचे थे इमरान खान

पिछले शनिवार को अगस्त क्रांति मैदान में हुए सीजेपी प्रोटेस्ट में इमरान खान ने हिस्सा लिया था.

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण इमरान खान के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है.

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है, जिसमें विदेशी और आव्रजन कानूनों (Foreigners and Immigration laws) की शर्तों के उल्लंघन का हवाला दिया गया है.

यह भी पढ़ें: इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं.

आपको बता दें कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड है, जिसकी वजह से मामला और भी गहरा गया है.

FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस

फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने इमरान खान को कारण बताओ नोटिस भी भेजा है.

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, इस नोटिस में उनसे पूछा गया कि उनका OCI कार्ड क्यों ना कै

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।