इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल किया जाएगा शिफ्ट

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान को मेडिकल जांच के लिए इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. जस्टिस शाहिद वाहिद की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इमरान खान की अस्पताल में भर्ती कराने संबंधी याचिका पर मंगलवार को ये फैसला सुनाया. इस पीठ में जस्टिस नईम अख्तर अफगान और जस्टिस इश्तियाक इब्राहिम भी शामिल रहे. इसके साथ ही अदालत ने जेल में इमरान खान की उनके परिवार के सदस्यों के साथ साप्ताहिक मुलाकात सुनिश्चित कराने का भी कड़ा आदेश दिया है.
📡 स्रोत: NewsData.io