इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इमरान खान सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद विवादों में आ गए हैं.
उन्हें फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने भारत छोड़ने का 12 दिनों का वक्त दिया है. उन्हें लीव इंडिया का नोटिस दिया गया है. वहीं, एक्टर ने इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चैलेंज करने का फैसला किया है.
उन्होंने याचिका भी दायर कर दी है.
इसी विवाद के बीच अब खबर सामने आ रही है कि आमिर खान मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर पहुंचे हैं.
सामने आई जानकारी के मुताबिक, आमिर खान रविवार 18 अक्तूबर को मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे.
बताया जा रहा है कि पिछले एक घंटे से भी ज्यादा समय से उनकी ये मुलाकात जारी है.
इमरान के विवाद बीच इस मुलाकात ने लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है कि आखिर इस मुलाकात के पीछे क्या वजह है?
मुंबई FRRO ने इमरान खान को भेजा कारण बताओ नोटिस
फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने बीते दिन ही इमरान खान को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है.
सूत्रों के अनुसार, इस नोटिस में उनसे सवाल किया गया है कि उनका OCI कार्ड क्यों ना कैंसिल किया जाए.
सूत्रों ने दावा किया कि इस संदर्भ में FRRO ने इमरान खान से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है. जवाब आने के बाद ही FRRO निर्णय लेगी कि OCI कैंसिल किया जाए या नहीं.
यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ी 'रामायणम' का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
इमरान खान बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की याचिका
गौरतलब है कि सूत्रों के अनुसार, इमरान खान ने फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के लीव इंडिया के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.
एक्टर ने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ रिट याचिका दायर की है.
सूत्रों के अनुसार, इसके लिए उन्होंने 'MZM लीगल एलएलपी' को अपना कानूनी सलाहकार नियुक
📡 स्रोत: ABP Live Film