राजनीति

IMC-2026 का आज दूसरा दिन, PM मोदी उद्घाटन करेंगे:AI इकोसिस्टम बनाया जाएगा, 6G लॉन्च हो सकता है; जियो, एयरटेल और बिड़ला के चेयरमैन शामिल होंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IMC-2026 का आज दूसरा दिन, PM मोदी उद्घाटन करेंगे:AI इकोसिस्टम बनाया जाएगा, 6G लॉन्च हो सकता है; जियो, एयरटेल और बिड़ला के चेयरमैन शामिल होंगे

इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आज दूसरा दिन है। एशिया के इस सबसे बड़े टेक इवेंट का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे करेंगे। इसके बाद देश के उद्योगपति की-नोट स्पीच देंगे। इनमें रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी, भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला शामिल हैं।

इस दौरान केंद्र सरकार टेलीकॉम और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में नई नीतियों, पार्टनरशिप और निवेश के अवसरों से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। 6G पर मुख्य फोकस IMC 2025 की तरह इस बार भी 6G चर्चा में है। भारत में 6G की संभावनाओं को लेकर ग्लोबल लीडर्स चर्चा करेंगे। भारत 6G की रेस में दुनिया के विकसित देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।

सरकार 6G इंफ्रास्ट्रक्चर और इसकी टेस्टिंग के लिए अनुकुल इकोसिस्टम पर फोकस कर रही है। यही नहीं, इसमें AI और मशीन लर्निंग के इकोसिस्टम को लेकर भी चर्चा की जाएगी। साइबर फ्रॉड रोकने लगातार मैसेज भेजने का सिस्टम बनेगा इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) से एक दिन पहले मंगलवार को पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने GSMA बोर्ड मेंबर्स से मुलाकात की।

इस दौरान पीएम ने साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए लगातार अलर्ट मैसेज भेजने और डीपफेक/AI कंटेंट के असली सोर्स की पहचान का सिस्टम बनाने की बात कही। साथ ही, नई तकनीकों के लिए दुनियाभर में एक समान नियम बनाने पर जोर दिया। वहीं, GSMA मेंबर्स ने भारत में 4G-5G के तेजी से विस्तार, मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, 5G, 6G, AI और सैटेलाइट इंटरनेट के क्षेत्र में भारत के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।