IMF ने की भारत की आर्थिक मजबूती की तारीफ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 17, नई दिल्ली: दुनिया की प्रमुख रेटिंग एजेंसियों के बाद अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने भी भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा बढ़ाया है। IMF ने भारत के मजबूत आर्थिक आधार और नीतिगत सुधारों की सराहना की है। IMF का कहना है कि भारत वैश्विक ऊर्जा और वित्तीय झटकों का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है।IMF के एशिया और प्रशांत विभाग के निदेशक ने बताया कि-जब हालिया ऊर्जा झटका लगा, तब भारत पहले से ही मजबूत विकास दर और वित्तीय अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहा था।
भारत ने बाहरी चुनौतियों का बहुत प्रभावी ढंग से मुकाबला किया है।विश्व बैंक ने भी भारत की मजबूत आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए चालू/अगले वित्त वर्ष के लिए अपना पूर्वानुमान 6.6% से बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। वहीं ADB और प्रमुख रेटिंग एजेंसियों ने भी भारत की विकास दर के अनुमान को संशोधित कर करीब 7% के आसपास रखा है।
फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर