2 इंच की कील निगल गया मासूम, 28 दिन बाद भी पेट में फंसी... मजदूर पिता की गुहार- बेटे का इलाज करा दीजिए

एक छोटी सी लोहे की कील... तीन साल का मासूम... और 28 दिनों से परिवार की चिंता. ओडिशा के गंजाम में खेलते समय बच्चे ने करीब 2 इंच लंबी लोहे की कील निगल ली. एक्स-रे में कील पेट में फंसी दिखी, लेकिन परिवार के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि यह अपने आप बाहर निकल जाएगी. 28 दिन बीत गए, कील अब भी नहीं निकली.
📡 स्रोत: Currents