खेल

IND vs AFG 1st T20: 13 सितंबर का मैच होगा रीशेड्यूल? DDCA के हाथ में कुछ नहीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IND vs AFG 1st T20: 13 सितंबर का मैच होगा रीशेड्यूल? DDCA के हाथ में कुछ नहीं

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी20 मुकाबले के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से DDCA को मैच रीशेड्यूल करने को लेकर पत्र लिखा गया है.

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उस दौरान BRICS सम्मेलन के चलते दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

हालांकि मैच रीशेड्यूल होगा या अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जाएगा, इस पर अंतिम फैसला BCCI को लेना है.

जानकारी के मुताबिक DCP, सेंट्रल दिल्ली ट्रैफिक की ओर से दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के सचिव को पत्र भेजा गया है.

इसमें 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबले को रीशेड्यूल करने पर विचार करने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़े: भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 की बदली तारीख, 13 सितंबर को नहीं होगा मैच?

BRICS सम्मेलन के चलते व्यवस्था संभालना चुनौती

ट्रैफिक पुलिस ने पत्र में BRICS सम्मेलन का हवाला दिया है.

उसी दौरान दिल्ली में सम्मेलन से जुड़ी गतिविधियां होने के कारण सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव रहने की संभावना है.

ऐसे में अरुण जेटली स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की आवाजाही को संभालना ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

इसी को देखते हुए 13 सितंबर के मुकाबले की तारीख में बदलाव करने का अनुरोध किया गया है.

'DDCA नहीं, BCCI लेगा अंतिम फैसला'

इस पूरे मामले पर DDCA के सचिव अशोक शर्मा का कहना है कि मैच को रीशेड्यूल करने या नहीं करने का अंतिम फैसला DDCA के अधिकार क्षेत्र में नहीं है.

यह बोर्ड का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है और DDCA को सिर्फ इसकी मेजबानी के लिए अरुण जेटली स्टेडियम आवंटित किया गया है.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।