खेल

IND vs AFG: आज 250 भी पड़ जाएंगे कम, अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IND vs AFG: आज 250 भी पड़ जाएंगे कम, अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम

अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री बहुत बड़ी नहीं हैं, इसलिए यहां विशालकाय स्कोर बनते रहे हैं.

आज भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां रनों का अंबार लग सकता है.

इस मैदान के आंकड़े कुछ ऐसे हैं कि पहले बैटिंग करने वाली टीम 250 रन भी बना ले, तो वह टारगेट भी सुरक्षित नहीं होगा.

आज वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों को मौका मिला तो खूब सारे रन ठोक सकते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम है, जिसने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 221 रन बनाए थे.

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जिसने साल 2022 में यहां 212 रनों का टारगेट चेज किया था.

250 भी पड़ जाएंगे कम

मगर इंडियन प्रीमियर लीग में इस मैदान पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूटते रहे हैं.

इसी मैदान पर IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का लक्ष्य चेज कर दिया था.

वह अलग बात है कि IPL की फ्लैट पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कही जाती हैं, लेकिन इससे वह तथ्य नहीं बदल जाता कि यहां छोटी बाउंड्री का फायदा उठाकर बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं.

आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम पर पांच बार 250 या उससे ज्यादा स्कोर बन चुका है. वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यहां पांच बार 200 या उससे बड़ा स्कोर बना है.

ये आंकड़े इसे एक हाई-स्कोरिंग मैदान सिद्ध करते हैं.

यह भी पढ़ें: IND-AFG पहला टी20 देखने वालों के लिए दिल्ली पुलिस का संदेश

होम ग्राउंड समझकर खेलेगा अफगानिस्तान

इस सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान है, लेकिन मुकाबले नई दिल्ली में खेले जाएंगे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।