विदेश

IND vs AFG T20 Series: सीरीज भले हारा अफगानिस्तान, लेकिन कमा लिए करोड़ों; जानें रकम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IND vs AFG T20 Series: सीरीज भले हारा अफगानिस्तान, लेकिन कमा लिए करोड़ों; जानें रकम

India vs Afghanistan T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के लिए मैदान के बाहर भी काफी फायदेमंद साबित हुई.

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस सीरीज से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को करीब 50 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट होने का अनुमान है.

मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप, टिकट बिक्री और अन्य कॉमर्शियल गतिविधियों को मिलाकर बोर्ड का अनुमानित ग्रॉस रेवेन्यू करीब 75 से 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

दिल्ली में खेली गई सीरीज, अफगानिस्तान को मिला होम ग्राउंड

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की पूरी सीरीज भारत की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली गई.

खास बात यह रही कि सीरीज भारत में होने के बावजूद अफगानिस्तान मेजबान की भूमिका में था.

बीसीसीआई की ओर से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अरुण जेटली स्टेडियम को इस सीरीज के लिए होम ग्राउंड के तौर पर उपलब्ध कराया गया.

इस व्यवस्था का अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कॉमर्शियल स्तर पर भी भरपूर फायदा उठाया.

बोर्ड ने सीरीज के मीडिया राइट्स से लेकर टाइटल स्पॉन्सरशिप, ऑन-ग्राउंड स्पॉन्सरशिप और दूसरे कमर्शियल अधिकारों के लिए कई कंपनियों के साथ करार किए.

मीडिया राइट्स से करीब 57 करोड़ रुपये की कमाई

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सबसे बड़ी कमाई सीरीज के टीवी और डिजिटल मीडिया राइट्स से हुई.

उपलब्ध अनुमानों के मुताबिक, बोर्ड ने प्रति मैच करीब 19 करोड़ रुपये के हिसाब से मीडिया राइट्स का सौदा किया. तीन मैचों को मिलाकर यह रकम करीब 57 करोड़ रुपये बैठती है.

सीरीज के ग्लोबल मीडिया राइट्स पार्टनर के तौर पर Trans Group जुड़ा था.

भारत में मुकाबलों की डिजिटल स्ट्रीमिंग FanCode पर उपलब्ध थी, जबकि प्रसारण व्यवस्था में Sony भी शामिल था.

इस तरह सिर्फ मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के रेवेन्यू में सबसे बड़ा योगदान दिया.

स्पॉन

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।