IND vs AFG T20I: दुबे-अभिषेक ने बरसाए छक्के, यॉर्कर पर अर्शदीप का खास जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.
गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया गया.
ऑप्शनल सेशन होने के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर समेत टीम के कई खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे और हेड कोच गौतम गंभीर की निगरानी में जमकर अभ्यास किया.
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं.
सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दिल्ली की तेज धूप में जमकर पसीना बहाया.
प्रैक्टिस सेशन में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे.
अभिषेक और दुबे ने नेट्स में उड़ाए लंबे-लंबे छक्के
प्रैक्टिस सेशन के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे की बल्लेबाजी ने खींचा.
अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास के लिए एक ही नेट लगाया गया था.
सबसे पहले शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए उतरे और नेट गेंदबाजों के खिलाफ कई लंबे छक्के लगाए.
दुबे के बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और उन्होंने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदों को लगातार बाउंड्री के पार पहुंचाया.
दोनों बल्लेबाजों की पावर-हिटिंग को देखकर ऐसा लगा मानो उनके बीच लंबे छक्के लगाने का मुकाबला चल रहा हो.
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले दोनों बल्लेबाजों का यह आक्रामक अंदाज टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है.
यह भी पढ़े: भारत-अफगानिस्तान मैच की बदलेगी तारीख!
दिल्ली पुलिस ने DDCA को क्यों लिखा लेटर?
अर्शदीप सिंह का यॉर्कर पर खास फोकस
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने प्रैक्टिस सेशन में अपनी यॉर्कर गेंदों पर खास तौर पर काम किया. उन्होंने काफी देर तक लगातार यॉर्कर डालने का
📡 स्रोत: ABP Live Khel