खेल

IND vs NZ 5th T20I: भारत की हार के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन, 3 लाइनों में कही बड़ी बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IND vs NZ 5th T20I: भारत की हार के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन, 3 लाइनों में कही बड़ी बात

टीम इंडिया ने रविवार (01 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में हार का सामना किया. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 191/8 रन बनाए.

चेज में न्यूजीलैंड ने सिर्फ 18 ओवर में 195/3 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की. वहीं भारत की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने एक पोस्ट शेयर करके रिएक्शन दिया. गंभीर ने सिर्फ 3 लाइनों में बड़ी बात कह दी.

टीम इंडिया ने शुरुआती लगातार 3 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था, लेकिन आखिरी 2 मुकाबले मेजबान न्यूजीलैंड ने जीते. इन मैचों में हार के बाद से ही गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है.

हालांकि मैच से पहले भी हेड कोच ने अपने एक बयान में कहा था कि उनका काम सभी को खुश रखने का नहीं है.

हार के बाद गंभीर की पोस्ट

गंभीर ने टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की. कैप्शन में लिखा, "एक टीम के रूप में बने. एक टीम के रूप में जीते. हमेशा भारत के लिए."

Built as a Team. Won as a Team. Always for India 🇮🇳 https://t.co/uVnCXzz6jg

Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 1, 2026

लोगों ने लगा दी क्लास

उनकी इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.

एक यूजर ने लिखा, "याद रखिए, यह आपके पिता की टीम नहीं है." एक दूसरे यूजर ने लिखा, "वैभव को खिलाइए. कुछ कड़े फैसले लीजिए. टीम बहुत बार लड़खड़ा रही है." इसी तरह लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए.

You posting this message after losing last two T20. God save the Indian Cricket from coaches like you.

You are one of the worst coaches in the history of Indian Cricket. You should be sacked immediately.

Appeal to the PM of India - please sack this monster called Gaut

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।