IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है.
पहले वनडे मैच में टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाज और दो स्पिनर, यानी 6 गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरी है. नमन धीर अपने करियर में पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर कोई ODI मैच खेलेंगे.
सबसे चौंकाने वाला फैसला मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया है.
सिराज इस टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, उन्हें प्लेइंग इलेवन में ना चुनना अपने आप में बहुत बड़ा रिस्क है.
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे नहीं हैं, ऐसे में टिम सीफर्ट को ओपनिंग का मौका मिला है.
सिराज बाहर, युवाओं को मौका
टीम इंडिया पहले वनडे मैच में एकदम युवा गेंदबाजी अटैक के साथ उतरी है.
आकिब नबी, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह भारत के चार मुख्य तेज गेंदबाज होंगे.
इनमें नबी, बराड़ और कंबोज अपने करियर में पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर खेल रहे होंगे. यहां तक कि अक्षर पटेल ने भी आज तक न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं खेला है. दूसरी ओर नमन धीर ने तो अभी-अभी डेब्यू ही किया है.
टीम इंडिया एकदम फ्रेश गेंदबाजी अटैक के साथ मैदान में उतरी है.
बल्लेबाजी लाइन-अप में कोई बदलाव नहीं है, शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल बल्लेबाजी का भार संभालेंगे.
टीम इंडिया ने पहले बॉलिंग क्यों चुनी?
ऑकलैंड के मैदान पर चेजिंग रिकॉर्ड शानदार रहा है. यहां दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 53.09 है.
यहां सबसे बड़ा रन चेज 337 रन का है, इसलिए टीम इंडिया अगर कीवी बल्लेबाजी को 300 से कम स्कोर पर रोक लेती है तो उसकी जीत की संभावनाएं प्रबल हो जाएंगी.
भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स,
📡 स्रोत: ABP Live Khel