Ind vs Pak hockey Live Score: हॉकी वर्ल्ड कप में 16 साल बाद भारत-पाक आज आमने-सामने, कुछ ही देर में शुरू होगा मैच

India vs Pakistan hockey World Cup 2026 Live Score and Updates: नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में आज यानी बुधवार (19 अगस्त 2026) को एफआईएच मेंस हॉकी विश्व कप 2026 में भारत का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. पुरुष हॉकी विश्व कप के इतिहास में 16 साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.
इससे पहले आखिरी बार 4 मार्च 2010 को नई दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से शिकस्त दी थी, जिसके बाद अब एक बार फिर फैंस को इस महामुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा.दोनों टीमें इस विश्व कप में अपना तीसरा मैच खेल रही हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io