IND vs SL: लाहिरू के बाउंसर से ऋषभ पंत चोटिल, बीच मैच में छोड़ना पड़ा मैदान, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें!

IND vs SL, Rishabh Pant Injured: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो (IND vs SL) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर चल गए हैं.
बल्लेबाजी के दौरान श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद ऋषभ पंत की कलाई पर चोट लगी. गेंद लगने के बाद ऋषभ पंत काफी दर्ज में दिखाई दिए.
टीम इंडिया के फिजियो तुरंत मैदान में पहुंचे, जिसके बाद ऋषभ पंत की कलाई पर सूजन को कम करने के लिए आइस पैक लगाया गया. इसके चलते कुछ देर तक खेल भी रुका रहा. आखिरकार ऋषभ पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा. वह 15 गेंदों पर 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. कैसे चोटिल हुए ऋषभ पंत?
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टीम इंडिया की पारी के दौरान 58वें ओवर की पहली गेंद पर चोटिल हुए. श्रीलंकाई पेसर लाहिरू कुमारा ने पंत के सामने शॉर्ट गेंद फेंकी, जो काफी तेज थी. इस पर पंत ने पुल शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ग्लव (दस्ताने) से लगकर लेग-साइड की ओर कीपर के पास चली गई.
बताया जा रहा है कि गेंद पंत की कलाई की हड्डी पर लगी है, जिससे उन्हें काफी तकलीफ महसूस हुई. इसके बाद फिजियो ने मैदान पर आकर ट्रीटमेंट किया, लेकिन पंत को मैदान छोड़कर जाना पड़ा. उनकी जगह रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए आए. बता दें कि अभी तक BCCI की ओर से पंत की चोट पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.
Rishabh Pant walks off after sustaining a wrist injury. 💔 Hoping he comes back strong, just like the last time.
IYKYK 😮💨 pic.twitter.com/NcTOuOer60 — Delhi Capitals (@DelhiCapitals) August 23, 2026 UPDATE – The medical team accessing the thumb injury of Rishabh Pant. No official confirmation on his availability & injury. pic.twitter.com/KFcU476nc7 — Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 23, 2026 कोलंबो टेस्ट का क्या हाल?
मुकाबले की बात करें, तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारत ने पहले दिन अभी तक 67 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों की पारी खेली.
फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 87 रन बनाकर खेल रहे हैं. रविंद्र जडेजा 23 रन बनाकर पडिक्कल का साथ बड़ी साझेदारी बुनने की कोशिश कर रहे हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io