खेल

IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं

India vs Sri Lanka Weather Forecast Galle: भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 9 विकेट खो कर 460 रन बना लिए थे. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले के पहले 2 दिन केवल 116 ओवर का खेल हो पाया है. देवदत्त पडिक्कल ने इस पारी में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है. पहले दो दिनों में जमकर बारिश हुई है, जिससे यह मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़त दिख रहा है. जान लीजिए तीसरे दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

दूसरे दिन बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई थी. सुबह और दोपहर के समय लगातार बारिश के कारण पूरे दिन में केवल 43 ओवर का ही खेल हो पाया था, जबकि पहले दिन 73 ओवर फेंके गए थे. तीसरे दिन भी मौसम को लेकर अच्छा अपडेट नहीं है.

तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम?

तीसरे दिन भी मैच शुरू होने के समय बारिश की संभावना है. आसमान में बिजली कड़कने के साथ लगातार बारिश के कारण खेल देर से शुरू हो सकता है. सोमवार को गॉल में 83 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जो बहुत अधिक है. दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन का खेल भी देर से शुरू हो सकता है. सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 51 प्रतिशत होगी और यह शाम 6 बजे तक 40 प्रतिशत से ऊपर ही रहेगी. इसलिए पूरे दिन मैदान कवर्स से ढका रह सकता है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

भारतीय बल्लेबाजी में दिखा दम

मुकाबले के हाल पर नजर डालें तो अब तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन बनाए, वो ऐसे केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज ह

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।