IND vs WI 3rd ODI Highlights: 351 रन बनाकर हारा भारत, तीसरे वनडे में शाई होप ने अकेले वेस्टइंडीज को दिलाई जीत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. भारत ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए थे.
जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में मैच जीत लिया. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज का यह सबसे बड़ा रन चेज है.
इस हार के बाद भी भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की है.
शाई होप वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने आए थे, और मैच जिताकर नाबाद लौटे.
होप ने 143 गेंद में नाबाद 162 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 3 छक्के निकले.
352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने मुख्य ओपनर के चोटिल होने के बाद भी शानदार शुरुआत की.
मेन ओपनर ज्वेल एंड्रयू फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वह बैटिंग करने नहीं उतरे तो शाई होप पारी की शुरुआत करने आए.
पिछले मैच में शतक लगाने वाले जॉन कैंपबेल 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन शाई होप और आमिर जंगू ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर धोया.
होप और आमिर ने दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की. आमिर जंगू 56 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का आया.
फिर शरफेन रदरफोर्ड 25 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 30 ओवर में 206 रनों पर तीन विकेट गिरे तो लगा कि अब भारत मैच जीत लेगा, क्योंकि शाई होप के अलावा कोई भी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बाकी नहीं था.
बॉलिंग ऑलराउंडर कीमो पॉल ने कप्तान होप का अच्छा साथ दिया, और वेस्टइंडीज की उम्मीद बनाए रखी. पॉल ने 35 गेंद में पांच चौकों की मदद से 44 रन बनाए.
इसके बाद मैथ्यू फॉर्ड भी सात रन बनाकर चलते बने.
44वें ओवर में 290 रनों पर पांच विकेट गिरे तो लगा मैच अब पूरी तरह से वेस्टइंडीज के हाथ से निकल गया है.
भारत की जीत लगभग तय हो चुकी थी, लेकिन शाई होप ने हार नहीं मानी. वह दूसरे छोर पर लगातार रन बनाते रहे.
होप का गुडाकेश मोती
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में भारत वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच की चर्चा है, जहाँ वेस्टइंडीज ने शाई होप की नाबाद 162 रनों से 351 रन के लक्ष्य को 5 विकेट से मात दी। यह विषय क्रिकेट सीरीज के अंतिम मैच की जीत-हार को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की सीरीज में 2-1 से हार और वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड चेज को दिखाती है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा प्रभाव डालता है। आम जनता पर इसका असर मनोबल और टीम के भविष्य के निर्णयों पर पड़ेगा, साथ ही भारत के प्रशंसकों को अपनी टीम को सुधारने की प्रेरणा मिलेगी।