इतिहास

IND vs WI: वेस्टइंडीज तीसरे टी20 में हारी, फिर भी रच दिया इतिहास, T20I में बनाया महारिकॉर्ड!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
IND vs WI: वेस्टइंडीज तीसरे टी20 में हारी, फिर भी रच दिया इतिहास, T20I में बनाया महारिकॉर्ड!

West Indies World Record: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जी रही है.

इस सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने 14 रन से जीत दर्ज की.

भले ही वेस्टइंडीज को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी मेहमान टीम ने इतिहास रच दिया.

शे होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज ने टी20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम टी20 इंटरनेशनल में 2,000 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने तीसरे टी20 में भारत के खिलाफ कुल 13 सिक्स लगाए.

इस पारी के दौरान वेस्टइंडीज ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. भारत इस लिस्ट में कहां? इस लिस्ट में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है. भारत ने टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 1,997 छक्के लगाए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 8 छक्के लगाए.

माना जा रहा है कि अगले मैच में भारतीय टीम भी 2,000 छक्कों के आंकड़े को पार कर लेगी. इसके लिए भारत को सिर्फ 4 सिक्स की जरूरत है.

भारत के बाद तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 1,585 छक्के दर्ज हैं. वहीं, चौथे पायदान पर पाकिस्तान है, जिसके नाम 1,500 छक्के दर्ज हैं.

इसके अलावा साउथ अफ्रीका की टीम 1,407 छक्कों के साथ 5वें नंबर पर है.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स 2010 – वेस्टइंडीज* 1997 – इंडिया 1585 – न्यूजीलैंड 1500 – पाकिस्तान 1407 – साउथ अफ्रीका 1406 – इंग्लैंड 1400 – ऑस्ट्रेलिया कैसा रहा तीसरा टी20 मैच?

मैच की बात करें, तो इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 14 रन से जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे.

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद पर 69 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा ईशान किशन ने 37 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 28 रनों की पारी खेली.

इसके दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 224 रनों का टारगेट दिया.इसके जवाब में उतरी विंडीज की टीम 209 रन ही बना पाई.

विंडीज की ओर से शिमरन हेटमायर ने 43 रन बनाए, जबकि कामिल पूरन ने 42 रनों की पारी खेली. उनके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 32 और शमार स्प्रिंगर ने 35 रनों की पारी खेली.

हालांकि इसके बावजूद वेस्टइंडीज को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।