राज्य

इन्दौर- 07 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, इनोवेशन एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा 07 सितम्बर 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय “युवा संगम” रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय (जिला उद्योग केन्द्र परिसर) पोलोग्राउंड इंदौर में सबह10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु ऋण प्रक्रिया एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

उक्त रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक के ऐसे आवेदक भाग ले सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, बी.फार्मा, आईटीआई एवं डिप्लोमा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियाँ साथ लाने की अपील की गई है।

जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से युवा संगम कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए आग्रह किया है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।