राज्य

इंदौर में 23-24 अक्टूबर को मध्यप्रदेश सेमीकॉन समिट-2026: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर में 23-24 अक्टूबर को मध्यप्रदेश सेमीकॉन समिट-2026: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में एक हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

75 से अधिक प्रदर्शक, आठ परिचर्चाएं और पांच गोलमेज बैठकें

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को सेमीकॉन नीति की विशेषताएं बताने के दिए निर्देश

इंदौर, अक्टूबर 16: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश सेमीकॉन समिट-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस समिट में एक हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम में 75 से अधिक प्रदर्शक, आठ प्रमुख परिचर्चाएं और पांच गोलमेज बैठकें होंगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश सेमीकॉन नीति की विशेषताओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। समिट में निवेश प्रस्तावों, समझौतों और निवेश घोषणाओं पर भी चर्चा होगी। राज्य सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

------

बाइट- डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मप्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।