भोपाल

इंदौर में 28 अक्टूबर को राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव, 2,753 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर होगी चर्चा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर में 28 अक्टूबर को राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव, 2,753 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर होगी चर्चा

नगरीय विकास और निवेश को मिलेगा बढ़ावा इंदौर, उज्जैन और रीवा की प्रमुख विकास परियोजनाओं पर रहेगा विशेष फोकस

भोपाल, अक्टूबर 15: मध्यप्रदेश में नगरीय विकास को गति देने और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इसमें अर्बन चैलेंज फंड के तहत स्वीकृत 2,753 करोड़ 10 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं पर चर्चा होगी।

कॉन्क्लेव में शहरों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत इंदौर में जल-प्रदाय और सीवरेज व्यवस्था के उन्नयन, उज्जैन में एकीकृत मंदिर क्षेत्र विकास तथा रीवा की जल-प्रदाय योजना को गति देने से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे।

इस आयोजन के माध्यम से नगरीय विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों, निवेश के अवसरों और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कॉन्क्लेव में भाग लेने के इच्छुक निवेशक, स्टार्टअप और युवा आधिकारिक पोर्टल ugconclave.mp.gov.in पर पंजीयन करा सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।