इंदौर - आईआरटीसी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दक्षिण दर्शन यात्रा पर रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन
आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन
इंदौर से शुरू होगी दक्षिण दर्शन यात्रा, श्रद्धालुओं को मिलेगी धार्मिक पर्यटन की सुविधा
आईआरटीसी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन कर रही है। यह ट्रेन 28 नवंबर को इंदौर से रवाना होगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 10 रात और 11 दिन की यात्रा में तिरुपति, श्री कालहस्ती, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं मल्लिकार्जुन के दर्शन कराए जाएंगे।
यात्रियों को स्लीपर इकोनॉमी श्रेणी के लिए रु. 21 हजार 750 रुपए प्रति व्यक्ति और थर्ड ऐसी के लिए 35 हजार 650 रुपए प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। वहीं सेकंड क्लास में 47 हजार रुपए का खर्च उठाना होगा। इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं।
---- बाइट - मुकेश कुमार जनसंपर्क अधिकारी, प रेलवे, रतलाम मंडल
बाइट राहुल होल्कर वरिष्ठ कार्यपालक, आईआरसीटीसी, इंदौर