अपराध

इंदौर- अवैध शराब पर दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर- अवैध शराब पर दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

आबकारी विभाग द्वारा दो दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम को देव नगर क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर बाईं ओर एक संदिग्ध वाहन खड़ा दिखाई दिया। संदेह के आधार पर आबकारी टीम द्वारा वाहन को रोककर उसकी विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एम बूस्टर प्लस आयशर वाहन क्रमांक MP09 GH 2370 से पैरिस रोज प्रीमियम व्हिस्की ब्रांड की 180 एमएल धारिता वाली शराब के लगभग 500 पेटी बरामद की गई।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद होने के बाद आबकारी विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। विभाग द्वारा शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य तथा इसके अवैध परिवहन में शामिल व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

आबकारी विभाग को इस कार्रवाई के माध्यम से संभावित अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों एवं पूरे नेटवर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है। अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।