व्यापार

इंदौर- बंद मकान से 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त, कीमत करीब 5.50 लाख रुपये

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर- बंद मकान से 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त, कीमत करीब 5.50 लाख रुपये

अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम बसंदरा, वृत्त सांवेर में कार्रवाई करते हुए एक बंद मकान से 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की। जब्त मदिरा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में विभागीय टीम ने मकान की तलाशी लेकर मदिरा जब्त की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए रखी गई थी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।