इन्दौर : बीच शहर में बड़ी कार्रवाई कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानें हटाईं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीच शहर में बड़ी कार्रवाई कान्ह नदी किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानें हटाईं
लगभग 100 करोड़ रुपए मूल्य की दो एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, नदी के प्राकृतिक बहाव में भी हो रहा था अवरोध
इन्दौर : कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने बुधवार को संयुक्त रुप से बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के बीचों-बीच कान्ह नदी के किनारे स्थित 100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। साउथ तोड़ा क्षेत्र में नदी किनारे अवैध रूप से बनाई गई 50 से अधिक दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। इन दुकानों में छोटे-छोटे कारखाने (लोहे की सामग्री बनाने के ) भी बिना अनुमति के चल रहे थे।
एसडीएम श्री घनश्याम धनगर ने बताया कि साउथ तोड़ा क्षेत्र में कान्ह नदी के किनारे लगभग दो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध रूप से दुकानें निर्मित कर अतिक्रमण किया गया था। इन दुकानों के कारण नदी के प्राकृतिक बहाव में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा था। जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमण हटाए और बेशकीमती शासकीय भूमि को अपने कब्जे में लिया।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के बाद नदी क्षेत्र को व्यवस्थित एवं विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कान्ह नदी के इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे नदी का स्वरूप निखरेगा और क्षेत्र को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इन्दौर के बीच शहर में कान्ह नदी के किनारे 50 से अधिक अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। यह कदम शहर के शासकीय भूमि को मुक्त करने और नदी के प्राकृतिक बहाव को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे लगभग 100 करोड़ रुपए के मूल्य की दो एकड़ बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण समाप्त हुआ और नदी की जलधारा में अवरोध हटाया गया। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा: शहरी विकास योजनाओं को सही दिशा मिलेगी, जलप्रदूषण और बाढ़ के जोखिम घटेंगे, और नागरिकों के लिए साफ-सुथरी और सुरक्षित परिवे