राज्य

इंदौर के एमवाय अस्पताल को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, PET-CT स्कैन और टेली कमांड सेंटर का लोकार्पण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर के एमवाय अस्पताल को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, PET-CT स्कैन और टेली कमांड सेंटर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सुविधाओं का शुभारंभ,

गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार में मिलेगी मदद

मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा।

इंदौर, अक्टूबर 18: जिले के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं एम.वाय. अस्पताल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने PET-CT स्कैन सेंटर और टेली कमांड सेंटर का लोकार्पण किया। इस सुविधा से मरीजों की गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार में तेजी आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने सीटी स्कैन मशीनों और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा जांच कराने पहुंचे मरीजों से संवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, स्वाद और सुशासन के लिए पहचान रखने वाला इंदौर अब सेवा के क्षेत्र में भी ‘सेवा परमो धर्मः’ का संदेश दे रहा है। उन्होंने इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

----

बाइट- डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।