राज्य

इंदौर- ग्राम बरदरी में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इंदौर- ग्राम बरदरी में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज अनुभाग मल्हारगंज के ग्राम बरदरी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाकर भूमि को सुरक्षित किया गया।

ग्राम बरदरी में संजीवनी क्लिनिक एवं आंगनवाड़ी भवन के निर्माण के लिए शासकीय भूमि संरक्षित की गई है। इन जनहितकारी सुविधाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही भविष्य में भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा मौके पर फेंसिंग भी करवाई गई। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने और जनहित में उसके समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।